Movie prime
Ad

Varanasi: ₹50 हजार का इनामी बदमाश दीपक यादव गिरफ्तार, फायरिंग-हत्या केस में था फरार

तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी, चोलापुर के जमुनी गांव के पास STF ने दबोचा

Ad

 
STF
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र में दर्ज फायरिंग और हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी बदमाश दीपक यादव उर्फ कन्हैया उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

STF ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

एसटीएफ वाराणसी इकाई ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर चोलापुर थाना क्षेत्र के जमुनी गांव के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले तीन महीनों से पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए इलाके में ही छिपकर रह रहा था।

Ad
Ad

फायरिंग और हत्या केस में था फरार

जानकारी के अनुसार, दीपक यादव वर्ष 2025 में दर्ज एक फायरिंग और हत्या के मामले में वांछित था। इसी मामले में उस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

छोटी बात से शुरू हुआ था विवाद

घटना 25 दिसंबर 2025 की है, जब बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाइक का हैंडल टकराने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर फायरिंग कर दी।

Ad

इस हमले में रामबाबू को गोली लगी थी, जबकि समीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान समीर की मौत हो गई थी।

पहले ही 6 आरोपी जा चुके हैं जेल

पुलिस इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, दीपक यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

Ad

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी दीपक यादव एक शातिर और मनबढ़ किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस को सौंपा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी को बड़ागांव पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Ad