Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: लंका और भेलूपुर पुलिस का संयुक्त एक्शन, नगदी और चांदी की सिल्ली के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार

रवींद्रपुरी पेट्रोल पंप के पास से हुई गिरफ्तारी; समीर, करन और हिमांशु के कब्जे से चोरी के ₹50,000 नगद और चांदी की सिलियां बरामद, दर्जनों मुकदमों में थे वांछित।

Ad

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क: वाराणसी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लंका, थाना भेलूपुर और सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार तड़के करीब 1:45 बजे रवींद्रपुरी स्थित पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े प्लॉट से चोरी की घटनाओं में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Ad
Ad

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. समीर सोनकर (उम्र 21 वर्ष) - पुत्र माता प्रसाद सोनकर, निवासी भगवानपुर, थाना लंका, वाराणसी। (इसके खिलाफ लंका, सिगरा, लालपुर-पांडेयपुर और गाजीपुर में हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।)

  2. करन सोनकर (उम्र 20 वर्ष) - पुत्र बबलू सोनकर, निवासी नगवा, थाना लंका, वाराणसी।

  3. हिमांशु गिरी (उम्र 19 वर्ष) - पुत्र सुरेंद्र गिरी, निवासी ग्राम बाला, थाना विक्रमगंज, जिला रोहतास (बिहार), हाल पता- भगवानपुर, थाना लंका, वाराणसी।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लंका और भेलूपुर थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों का माल बरामद किया गया है:

  • मु0अ0सं0-352/2026 (थाना लंका): ₹19,000 नगद

  • मु0अ0सं0-399/2026 (थाना लंका): ₹2,000 नगद और एक सफेद धातु (चांदी) की सिल्ली

  • मु0अ0सं0-418/2026 (थाना लंका): ₹14,000 नगद

  • मु0अ0सं0-497/2026 (थाना भेलूपुर): ₹15,000 नगद और एक बड़ी सफेद धातु (चांदी) की सिल्ली (कुल बरामदगी: ₹50,000 नगद और 2 चांदी की सिलियां)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

सफलता हासिल करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार ने किया। टीम में बीएचयू चौकी प्रभारी उ0नि0 सौरभ तिवारी, रमना चौकी प्रभारी उ0नि0 प्रिंस तिवारी, बजरडीहा चौकी प्रभारी (भेलूपुर) उ0नि0 कृष्ण देव उपाध्याय, उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 राहुल जायसवाल, उ0नि0 सैकी प्रसाद, उ0नि0 किशन सोनी सहित मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी रंगराजन, अमित शुक्ला, सूरज, कृष्णकांत पांडेय, पवन कुमार, सूरज कुमार भारती, राहुल पासी, सत्यदेव तथा सर्विलांस सेल के आरक्षी प्रशांत तिवारी व अश्विनी सिंह शामिल रहे।

Ad

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।