Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: शराब के नशे में ससुराल पहुंचे दामाद की गुंडई, मारपीट, पथराव और जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज

कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल की घटना; 2 साल की मासूम को जबरन छीनने और पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी का आरोप

Ad

 
fir
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (सिकरौल) / भदैनी मिरर: कमिश्नरेट वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरौल इलाके में शराब के नशे में धुत एक दामाद द्वारा अपने ही ससुराल में जमकर तांडव मचाने, मारपीट करने, पथराव और पूरे परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Ad

शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप

सिकरौल निवासिनी बीना मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी सिद्धि मिश्रा का विवाह 25 फरवरी 2025 को आनंद रंजन (पुत्र पारसनाथ जैसल) के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी आनंद अत्यधिक शराब पीकर अपनी पत्नी सिद्धि के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने लगा। मई 2025 में आरोपी ने देर रात करीब दो बजे सिद्धि को उसके घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपनी दो वर्षीय मासूम बेटी को लेकर मायके (सिकरौल) आकर रहने लगी।

Ad

मासूम बच्ची को छीनने की कोशिश और पथराव

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी दामाद की हरकतें यहीं नहीं रुकीं:

  • 5 जून 2025: आरोपी नशे की हालत में ससुराल पहुंचा और दो साल की मासूम बच्ची को जबरन छीनकर ले जाने लगा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने किसी तरह बच्ची को बचाया, लेकिन आरोपी अपनी पत्नी का मोबाइल छीनकर भाग निकला।

  • 8 जून 2025: आरोपी ने ससुराल के मुख्य गेट पर ईंट-पत्थर फेंके और तोड़ा-फोड़ी की।

  • 12 अगस्त 2025: घर के बाहर खड़े होकर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

  • 3 मई 2026: आरोपी ने एक बार फिर घर पहुंचकर पूरे परिवार को गोली से उड़ाने की सीधी धमकी दी।

दहशत में परिवार, पुलिस ने शुरू की जांच

लगातार हो रही इन हिंसक घटनाओं और धमकियों के कारण पीड़ित परिवार खौफ और दहशत के साए में जीने को मजबूर है। कैंट थाना पुलिस ने बीना मिश्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद आनंद रंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad