Movie prime
Ad

Varanasi: राजातालाब के कचनार में स्पा सेंटर पर SOG की छापेमारी, 3 महिला सेक्स वर्कर और 2 ग्राहक हिरासत में

नवरात्र में भी चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कड़ाई के बाद भी गोमती जोन में चल रहा था अवैध स्पा सेंटर

Ad

 
Sex Racket
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। कड़े निर्देशों और लगातार कार्रवाई के बावजूद कमिश्नरेट के गोमती जोन में अवैध स्पा सेंटरों का संचालन जारी है। ताज़ा मामला राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार स्थित पशु अस्पताल के समीप चल रहे एक स्पा सेंटर का है, जहां नवरात्र के पावन दिनों में भी जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था।

Ad
Ad

सूचना मिलने के बाद CP संवाद नंबर पर शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई। उसी आधार पर SOG द्वितीय (SOG-II) की टीम ने रविवार को स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिला सेक्स वर्कर और दो ग्राहकों को हिरासत में ले लिया।

Ad

टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, रजिस्टर और नगदी भी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एसीपी राजातालाब भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह स्पा सेंटर लंबे समय से अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। पुलिस को संदेह है कि इसके नेटवर्क के अन्य लिंक भी हो सकते हैं, जिनकी जांच जारी है।

Ad

बता दें कि वाराणसी कमिश्नरेट के कई क्षेत्रों में पहले भी ऐसे सेक्स रैकेट और फर्जी स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ हो चुका है, जिसके बाद पुलिस लगातार निगरानी बढ़ाने का दावा करती रही है। बावजूद इसके शहर में अवैध गतिविधियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और स्पा सेंटर संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Ad