Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: साड़ी कारोबारी से ₹2.53 लाख की ठगी, कोलकाता के व्यापारी पर चौक थाने में केस दर्ज

गोविंदपुरा निवासी थोक व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, भुगतान मांगने पर धमकी और बाउंसर से बाहर निकलवाने का आरोप
 

Ad

 
FIR
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर।  वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में साड़ी के थोक कारोबारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने गोविंदपुरा निवासी व्यापारी संजय कुमार अग्रवाल की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कारोबारी के मुताबिक, कोलकाता स्थित कोलकाता के जवाहरलाल नेहरू रोड पर जन मंतोष नामक व्यापारी की फर्म है, जो वर्ष 2019 से उनसे थोक में साड़ियां खरीद रहा था।

Ad
Ad

आरोप है कि संबंधित व्यापारी ने अलग-अलग खेपों में कुल ₹2 लाख 53 हजार 33 रुपये की साड़ियां लीं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया। बार-बार संपर्क करने पर आरोपी ने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

इसके बाद जब संजय कुमार अग्रवाल खुद कोलकाता पहुंचकर रुपये की मांग करने गए, तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी और बाउंसर बुलाकर उन्हें धक्का देकर बाहर निकलवा दिया।

Ad

पीड़ित की शिकायत पर चौक पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।