Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 पेटी अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा से चंदौली के रास्ते बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप; चेकिंग के दौरान किया सेल्टोस समेत दो गाड़ियां जब्त।

Ad

 
q
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। वाराणसी पुलिस आयुक्त और कमिश्नर आबकारी के संयुक्त नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत थाना रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा।

Ad
Ad

बरामदगी और जब्त वाहन

रामनगर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन बरामद किए गए:

  • अवैध शराब: लगभग 102 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 320 खुले पैकेट।

  • वाहन: शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक कमर्शियल गाड़ी और एस्कॉर्ट कर रास्ता क्लियर करवा रही एक किया सेल्टोस (Kia Seltos) कार को पुलिस ने सीज कर दिया है।

  • गिरफ्तारी: मौके से तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी खेप

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह अवैध शराब हरियाणा (पानीपत और सोनीपत) से लोड की गई थी। तस्कर इसे चंदौली के रास्ते बिहार ले जाने की फिराक में थे, जहां शराबबंदी लागू है।

Ad

फिलहाल, रामनगर थाना पुलिस तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ की जा रही है।