Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पहुंचे स्पॉ सेंटर तो खुली पोल, देह व्यापार के 2 अड्डों पर छापेमारी 

8 युवतियां और 5 पुरुष अरेस्ट, संचालन से जुड़ा 1 व्यक्ति भी पकड़ा गया
 

Ad

 
Spa Center
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा गठित एसओजी 2.0 को पहली सफलता मिली है। पुलिसकर्मी जब कस्टमर बनकर गए तो स्पॉ के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने ताबड़तोड़ देह व्यापार के दो अड्डों पर छापेमारी की है। इस बार न तो स्पॉ सेंटर संचालकों के मुखबिर काम आए और न ही सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे। 

Ad


गुप्त सूचना के आधार पर डीसीपी क्राइम ने 15-20 पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर क्षेत्र में भेजा। जिसके बाद सादे वर्दी में पुलिसकर्मी कस्टमर बनकर स्पा सेंटर में पहले से मौजूद थे। सादे कपड़ों में टीम ने जैसे श्री राम कॉप्लेक्स के तीसरे तल्ले और पिज्जा पाई बिल्डिंग के ऊपर छापेमारी की दोनों ठिकानों से पुलिस को यूज और बिना इस्तेमाल किए कंडोम बरामद हुए। पुलिस ने दोनों स्थान से 8 लड़कियां, और 5 पुरुष ग्राहक को हिरासत में ले लिया है। स्पा संचालन से जुड़ा 1 व्यक्ति भी मौके से पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी को चितईपुर थाने लेकर गई है। दोनों स्पा संचालन से जुड़े 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। 

फ्रिज होगा अकाउंट, जब्त होगी संपत्ति

डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने भदैनी मिरर को बताया कि एसओजी द्वितीय को यह पहली सफलता मिली है। सटीक सूचना पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह पुलिस के जवान धावा बोलकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किए है। दोनों स्पॉ सेंटर के अकाउंट खंगालकर फ्रिज करवाया जाएगा। अनैतिक कार्य से कमाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों स्पॉ सेंटर के संचालकों का अपराधिक इतिहास भी देखा जाएगा। एसओजी 2 की कार्रवाई लगातार जारी है। जल्द और भी बड़े खुलासे होंगे।