Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: लोहता में एसओजी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 15 लाख के गांजे के साथ बिहार का ट्रक चालक गिरफ्तार

ओडिशा से हो रही थी तस्करी, केबिन में छिपाकर रखा था 54 किलो गांजा

Ad

 
Lohta
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / भदैनी मिरर ब्यूरो: वाराणसी में नशे के सौदागरों और तस्करों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में लोहता थाना पुलिस और स्वात/एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर शाम एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने सभईपुर अंडरपास के पास घेराबंदी करके एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

Ad
Ad

इस बड़ी कामयाबी का खुलासा डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

केबिन में छिपाकर रखा था 54 किलो गांजा

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम को मुखबिर के जरिए इलाके में मादक पदार्थों की बड़ी खेप आने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने सभईपुर अंडरपास पर चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जब उसकी बारीकी से तलाशी ली गई, तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। तस्कर ने ट्रक के केबिन के भीतर बेहद शातिर तरीके से 54 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

Ad

पूछताछ में पहले दी फल लाने की झूठी कहानी, सख्ती पर उबला सच

गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक की पहचान वकील बिंद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के दरियांव (रंगपुर गांव) का रहने वाला है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी चालक ने शातिर दिमाग का परिचय देते हुए टीम को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह बिहार से फल लोड करने के लिए प्रयागराज जा रहा था। हालांकि, जब पुलिस और एसओजी ने कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने सच उगल दिया। आरोपी ने कुबूल किया कि वह यह गांजा ओडिशा (Odisha) से तस्करी कर वाराणसी और आसपास के जिलों में सप्लाई करने के लिए ला रहा था।

Ad

पहले भी जा चुका है जेल, ट्रक और माल जब्त

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी वकील बिंद शातिर किस्म का अंतरप्रांतीय मादक पदार्थ तस्कर है और गांजा तस्करी के आरोप में वह पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है। लोहता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रहे ट्रक और 15 लाख के गांजे को सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • लोहता थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय

  • एसएसआई राज दर्पण तिवारी

  • एसआई मोहम्मद परवेज, योगेंद्र कुमार, ऋतुराज मिश्र और कौशल कुमार सिंह

  • एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह व उनकी टीम