Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: नीट की तैयारी करने वाली छात्रा से छेड़खानी, हॉस्टल संचालक और वार्डन पर केस दर्ज


दुर्गाकुंड के नामी कोचिंग से छात्राएं कर रही है तैयारी, धमकी और जातिसूचक गाली का भी आरोप

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही 15 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भोगापट्टी (जौनपुर) निवासी छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी दुर्गाकुंड स्थित JRS कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही है। उनकी पुत्री AT HOME हॉस्टल में रहती है।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि हॉस्टल संचालक आशुतोष शुक्ला ने 6 अगस्त 2025 को छात्रा से जबरन घूमने-फिरने का दबाव बनाया और गलत नियत से उसके गाल, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों को छुआ। छात्रा को यह धमकी भी दी गई कि अगर उसने किसी से इस घटना का जिक्र किया तो जान से मार दिया जाएगा। साथ ही आरोपी ने छात्रा को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।

Ad

Sunny Valley

पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह शराब के नशे में उनकी पुत्री के (बेगूसराय, बिहार) निवासी सहपाठी से भी छेड़छाड़ की कोशिश की। घटना से भयभीत सहपाठी ने भागकर अपने कमरों में खुद को बंद कर लिया।

आरोप है कि छात्राओं ने इस मामले की शिकायत हॉस्टल वार्डन शशि शुक्ला से की, लेकिन उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि यह बात बाहर बताई तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 75 (2), 352, 351 (2), एससी/एसटी की धारा 3 (1)(द), 3 (1)(घ), 3 (2)(VA) और पॉक्सो की धारा 7 और 8 के तहत केस दर्ज किया गया है।