Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: पुलिस मुठभेड़ में सिर कूंचकर हत्या करने वाला हत्यारोपी अरेस्ट, ट्रिपल अटैक से मचाया था सनसनी

हनुमान फाटक क्षेत्र में सो रहे लोगों पर किया था अटैक, तलाश में जुटी थी SOG और स्थानीय पुलिस

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। धर्मनगरी वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान फाटक पुलिस चौकी इलाके में शनिवार तड़के हुई सनसनीखेज हत्या और जानलेवा हमले के मामले को पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस कस्टडी से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे मुख्य आरोपी मोहम्मद ताजीम को पुलिस ने काशी रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Ad
Ad

शनिवार तड़के हुआ था खौफनाक ट्रिपल अटैक, चौकी से 40 मीटर दूर वारदात
 

शनिवार भोर में करीब 3 बजे नेशनल इंटर कॉलेज की तरफ से आए एक हमलावर ने हनुमान फाटक पुलिस चौकी से महज 40 मीटर की दूरी पर सो रहे तीन अलग-अलग लोगों पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना में साड़ी का पत्ता काटने का काम करने वाले 42 वर्षीय रवि चौहान उर्फ पप्पू पर सिर पर भारी पत्थर पटककर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं,  पान दुकान संचालक 60 वर्षीय अशोक पासवान उर्फ बाबाजी पर पत्थरों से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, वहीं हमले में तीसरे व्यक्ति 55 वर्षीय गणेशु कनौजिया भी चोटिल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Ad

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एडीसीपी काशी वैभव बांगर, डीसीपी काशी जोन और SOG प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की।

ef

CCTV से पहचान, फिर पिस्टल छीनकर भागने पर एनकाउंटर


सर्विलांस और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पुलिस व एसओजी टीम ने स्थानीय निवासी मोहम्मद ताजीम को मुख्य हमलावर के रूप में चिह्नित कर हिरासत में लिया।

Ad

पूछताछ और बरामदगी के दौरान आरोपी ताजीम अचानक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भाग निकला। SOG और आदमपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे काशी रेलवे स्टेशन के पास आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक गोली आरोपी मोहम्मद ताजीम के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और हमले के पीछे के असल कारणों की गहन जांच कर रही है।