Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: लोहता में पुरानी रंजिश को लेकर होमगार्ड के घर पर चढ़कर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

कोटवा गांव का मामला: महिलाओं के साथ गाली-गलौज, व्हाट्सएप ग्रुप पर फर्जी बातें लिखकर अपमानित करने का आरोप।

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): कमिश्नरेट वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र स्थित कोटवा गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक होमगार्ड जवान के घर पर चढ़कर महिलाओं से गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित होमगार्ड ने आरोपियों के खिलाफ नामजद और अज्ञात लोगों पर तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Ad
Ad

घर में अकेली थीं महिलाएं, दरवाजे पर चढ़कर दी गालियां

कोटवा गांव निवासी पीड़ित इन्द्रबहादुर सिंह (पुत्र कांता प्रसाद सिंह), जो कि होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं, ने लोहता थानाध्यक्ष को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि बीते 29 जुलाई की शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही विपक्षीगण अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह (बबलू), अजय सिंह उर्फ गुड्डू, अमन कुमार सिंह और 3 अन्य अज्ञात व्यक्ति लामबंद होकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए।

Ad

घटना के समय घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। आरोप है कि विपक्षियों ने आते ही पीड़ित और उनके परिवार को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। जब घर की महिलाओं ने विरोध करते हुए दरवाजे पर गाली देने से मना किया, तो आरोपी आगबबूला हो गए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे।

Ad

'हमारी पहुंच ऊपर तक है...' - नौकरी से निकलवाने और धमकी का आरोप

पीड़ित के अनुसार, दबंगों ने रोब झाड़ते हुए कहा कि वे इन्द्रबहादुर को होमगार्ड की नौकरी से निकलवा देंगे। आरोपियों ने यह भी शेखी बघारी कि थाना-चौकी पर वही होता है जो वे चाहते हैं, क्योंकि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। जाते-जाते सभी आरोपी पीड़ित और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा अपमानित

पीड़ित होमगार्ड का आरोप है कि मुख्य आरोपी अरुण कुमार सिंह आए दिन उन्हें किसी न किसी तरह से परेशान करता रहता है। इतना ही नहीं, आरोपी सोशल मीडिया (व्हाट्सएप ग्रुप्स) में उनके और उनके परिवार के बारे में अपमानजनक शब्द और अनाप-शनाप बातें लिखकर सामाजिक रूप से बेइज्जत कर रहा है।

इन्द्रबहादुर सिंह का कहना है कि वे एक सीधे-साधे और कानून में विश्वास रखने वाले नागरिक हैं, जिन पर आज तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसके जिम्मेदार ये सभी आरोपी होंगे।

थाने में दी तहरीर, कार्रवाई का इंतजार

पीड़ित होमगार्ड इन्द्रबहादुर सिंह ने लोहता थाने पहुंचकर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।