वाराणसी: मिर्जामुराद के रखौना में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहने व नकदी पार
मायके गए परिवार के पीछे टूटे ताले: रखौना गाँव में बक्सा समेट ले गए चोर, पुलिस जाँच में जुटी
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गाँव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा बक्सा समेट ले गए, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गाँव निवासी सुरेंद्र प्रजापति का परिवार शुक्रवार की रात घर बंद करके पास ही स्थित अपने मायके गया हुआ था। घर खाली देख पहले से घात लगाए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गहनों व नकदी से भरा पूरा बक्सा ही उठाकर फरार हो गए। देर रात जब परिजन घर वापस लौटे, तो टूटा हुआ दरवाजा और गायब बक्सा देखकर उनके होश उड़ गए।

पीड़ित के ससुर बचाऊ प्रजापति ने बताया कि बक्से में सोने के कान के टॉप्स, बच्चे की चांदी की सिकड़ी, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी का चंद्रमा और नकदी रखी थी। चोरी गए कुल सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना तुरंत 'डायल 112' पर दी गई। और शनिवार की सुबह पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की तलाश में जुट गई है।

