Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म, आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

वरुणा पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा; तमंचा और कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती

Ad

 
Encounter
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

भदैनी मिरर (डिजिटल डेस्क): धर्मनगरी वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वरुणा पुल के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में वांछित चल रहा था।

Ad
Ad

 

रेस्टोरेंट के ऊपर निवास करने वाली महिला से की थी दरिंदगी

घटना 27 अगस्त की है, जब कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित एक रेस्टोरेंट के ऊपर रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वारदात को शुभम नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत और सूचना की गंभीरता को देखते हुए कैंट पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया था।

Ad

पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

डीसीपी वरुणा जोन के निर्देश पर आरोपी की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम को 28 अगस्त को सटीक मुखबिर सूचना मिली कि वांछित आरोपी शुभम वरुणा पुल के आसपास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया।

Ad

Ad

पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, जिससे एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

तमंचा व कारतूस बरामद, विधिक कार्रवाई जारी

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने घायल आरोपी शुभम के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।