Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी मनीष सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी आशीष राजभर पर लगा NSA, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Varanasi News:  घमहापुर मॉब लिंचिंग मामले में 13 पर पहले ही लग चुका है गैंगस्टर, 8 अन्य आरोपियों पर भी लगेगा रासुका

Ad

 
s
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घमहापुर (भरथरा) के उद्यमी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) करने के मामले में पुलिस कमिश्नरेट ने बेहद सख्त कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के कड़े रुख और निर्देश के बाद फूलपुर पुलिस की रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी आशीष राजभर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA - रासुका) के तहत तामीली की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में जिला कारागार में बंद आरोपी को वारंट भी तामील करा दिया गया है।

Ad
Ad

क्या थी पूरी घटना?

गौरतलब है कि बीते 26 अप्रैल को घमहापुर इलाके में उद्यमी मनीष सिंह की कार से एक स्थानीय महिला को मामूली धक्का लग गया था। इस सड़क दुर्घटना के बाद अचानक उग्र हुई भीड़ और आसपास के कुछ उपद्रवी तत्वों ने कानून को हाथ में लेते हुए मनीष सिंह को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला था। इस खौफनाक मॉब लिंचिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया था। स्थितियां इतनी संवेदनशील थीं कि करीब दो महीनों तक कमिश्नरेट के कई थानों की फोर्स और आला अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मुस्तैद रहना पड़ा था।

Ad

8 और आरोपियों पर कसने जा रहा है रासुका का शिकंजा

पुलिस प्रशासन इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शने के मूड में नहीं है। मुख्य आरोपी और गैंग लीडर आशीष राजभर पर रासुका लगाने के बाद अब पुलिस इस कांड में शामिल 8 अन्य प्रमुख आरोपियों के खिलाफ भी डोजियर तैयार कर रही है। जल्द ही इन 8 आरोपियों पर भी एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Ad

13 आरोपियों पर पहले ही लग चुका है गैंगस्टर एक्ट

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों के संगठित अपराध को देखते हुए कुल 13 आरोपियों पर पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी है। इस गैंग का लीडर आशीष राजभर है। इसके अलावा जिन अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है, वे सभी घमहापुर के ही निवासी हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

  • मनीष राजभर, दीपक राजभर, मनोज प्रजापति

  • हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति, गोविंद राजभर

  • नागेंद्र राजभर, बृजेश प्रजापति, राजेश प्रजापति

  • अभिषेक उर्फ बुद्ध और पवन राजभर।

"अपराधियों के लिए नजीर बनेगी यह कार्रवाई" इस पूरे मामले पर कड़ा संदेश देते हुए वाराणसी के पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने कहा, "उद्यमी मनीष सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी आशीष राजभर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अन्य आठ आरोपियों को भी जल्द इसके दायरे में लाया जाएगा। यह मॉब लिंचिंग की घटना बेहद गंभीर और अक्षम्य थी। पुलिस की यह चौतरफा कानूनी कार्रवाई भविष्य के लिए एक नजीर बनेगी ताकि कोई फिर ऐसी जुर्रत न करे।"