Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: तेलगु विभाग के HOD पर हमला करने वाला मुठभेड़ में अरेस्ट, पूछताछ जारी

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, बाएं पैर में लगी पुलिस की गोली

Ad

 
Police Encounter
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित तेलुगु विभाग (कला संकाय) के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर चल्ला श्रीरामचंद्र मूर्ति पर हमला करने वाले एक बदमाश संग मंगलवार रात लंका पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी क्राइम सरवणन टी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।
Police Encounter
डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही उसके आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान प्रमोद उर्फ गणेश पासी है। वह प्रयागराज मौजा का रहने वाला है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
Ad
Police Encounter
बता दें, प्रोफेसर चल्ला श्रीरामचंद्र मूर्ति पर हमला 28 जुलाई को बीएचयू कैंपस में हुआ था। जब वह बिड़ला के सामने टहल रहे थे। शिकायत के अनुसार बाइक सवार दो बदमाश आए थे जो स्टील के रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया था। हमले में प्रोफेसर के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए थे।
घटने के विरोध में अध्यापकों ने परिसर स्थित नया विश्वनाथ मंदिर से आक्रोश रैली भी निकाला था। श‍िक्षकों ने आक्रोश रैली न‍िकालने के साथ ही स‍िंह द्वार पर धरना भी देकर कैंपस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।
Police Encounter