Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: आदमपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, फोन पर पत्नी बोली— "दिल्ली में हूं, नहीं आ सकती"

डेढ़ साल से बेटी के साथ दिल्ली में रह रही थी पत्नी; मां बोली— "दुर्घटना के बाद से चल रहा था इलाज, अवसाद में था बेटा"

Ad

 
ss
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (आदमपुर) / भदैनी मिरर:

वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घसियारी टोला (प्रह्लाद घाट) में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां 43 वर्षीय पवन यादव ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad

20 साल पहले हुआ था हादसा, पत्नी के अलग रहने से था अवसाद में

मृतक की मां विमला देवी ने बिलखते हुए बताया कि पवन उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा था। लगभग 20 वर्ष पूर्व एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद से ही उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था और उसका इलाज चल रहा था।

मां के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले पवन की पत्नी सुनीता अपनी बेटी गार्गी को लेकर दिल्ली चली गई थी। पत्नी के दूर रहने और पारिवारिक तनाव के कारण पवन लगातार गहरे सदमे व अवसाद में रहता था।

Ad

पुलिस के फोन करने पर पत्नी ने आने से जताया असमर्थता

घटना की जांच के सिलसिले में आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय परिजनों से पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी सुनीता को फोन किया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी देने पर सुनीता ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर बेटी को पढ़ा रही है और उसने तुरंत वाराणसी आने में असमर्थता व्यक्त की।

Ad

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी

आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से मां विमला देवी और भाई अजय समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।