Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाला मनबढ़ गिरफ्तार, लंका पुलिस ने उतारी हीरोपंती 

13 वर्षीय मासूम छात्रा से आरोपी ने की गंदी बातें, झाड़ी में छिपकर खींचा हाथ

Ad

 
4re
WhatsApp Group Join Now

Ad

 


वाराणसी (भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क)। लंका थाना क्षेत्र में मानवता और सुरक्षा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रोजाना की तरह सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रही 13 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ एक मनबढ़ युवक ने गंदी बातें की, उसे अनुचित तरीके से छुआ और फिर झाड़ी में छिपकर उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया।

Ad
Ad

मासूम किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लंका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बारिश के कारण बस आने में हुई देरी, झाड़ी में छिपकर बैठा था आरोपी


घटना लंका थाना क्षेत्र के छित्तुपुर इलाके की है। सासाराम (बिहार) के मूल निवासी और वर्तमान में छित्तुपुर में किराए पर रहने वाले पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री कक्षा 7 की छात्रा है। वह 4 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 6:15 बजे घर के सामने सड़क पर स्कूल बस पकड़ने गई थी।

Ad

बारिश की वजह से बस आने में थोड़ी देर हो गई। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार करने लगा तथा उसके शरीर को गलत नीयत से छुआ। डर के मारे बच्ची घर की तरफ भागी, लेकिन कुछ देर बाद जब दोबारा बस पकड़ने निकली, तो आरोपी पास की झाड़ी में छिपकर बैठा था। जैसे ही बच्ची आगे बढ़ी, आरोपी ने झाड़ी से निकलकर उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। बच्ची किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागी और सामने से आ रही बस में चढ़ी।

Ad


सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, दर्ज हुआ पॉक्सो एक्ट


यह पूरी शर्मनाक वारदात दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों और फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान किशन यादव के रूप में हुई।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर लंका थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2), 75(3), 78(2) तथा 11/12 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।


लंका पुलिस ने कायदे से किया 'उपचार'


मामला दर्ज होते ही लंका थाना पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को छित्तुपुर इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किशन यादव निवासी कजरमऊ (थाना औराई, जिला भदोही), हाल पता छित्तुपुर गार्डेनिया स्कूल के पास (थाना लंका, वाराणसी) के रूप में हुई है।

घटना के समय मनबढ़ दिख रहा आरोपी पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद लंगड़ाता हुआ नजर आया। लंका पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी व न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।