Movie prime
PMC_Hospital

VARANASI: होमगार्ड की शिकायत पर 15 हजार रुपये घूस लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार; एंटी करप्शन ने की कार्रवाई

3 वर्ष बची है नौकरी, कैंट थाने में केस दर्ज

Ad

 
kanungo Arrest
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने 15 हजार रुपए घूस लेते कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन पैमाईश के नाम पर होमगार्ड से रिश्वत की मांग की थी, न देने पर पैमाईश न करने की बात कही थी।

जानकारी के अनुसार बरजी (फूलपुर) निवासी विजय कुमार वाराणसी में होमगार्ड है। विजय कुमार ने अपनी माता सुगीया देवी के नाम से जमीन के पैमाईश के लिए एसडीएम पिंडरा के यहां आवेदन दिया था। एसडीएम पिंडरा ने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कठिराव महेंद्र सिंह को निर्देशित किया। जब होमगार्ड विजय कुमार ने कानूनगो को मौके पर चलने के लिए निवेदन किया तो वह बिना पैसे लिए मौके पर जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विजय कुमार ने एंटी करप्शन टीम के कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

सुबह 9 बजे ही बुलाया पैसे लेने

होमगार्ड विजय कुमार को कानूनगो महेंद्र सिंह ने पैसे के साथ पिंडरा बाजार सुबह 9 बजे बुलाया। जानकारी मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल फैलाया। जैसे ही बातचीत के बाद विजय कुमार से पैसे लेकर कानूनगो ने जेब में भरे एंटी करप्शन टीम ने पिंडरा बाजार एचडीएफसी बैंक के पास से ट्रैप कर गाड़ी में बैठा लिया। कानूनगो का टीम ने हाथ धुलवाया तो गुलाबी हो गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी महेंद्र सिंह को कैंट थाने में लाकर दाखिल करवाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस रजिस्टर्ड करवा दी है।

3 साल बची है नौकरी

आरोपी महेंद्र सिंह दरहूट (कन्हई) प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले है। वह लेखपाल पद पर 1990 में भर्ती हुए और वर्ष 2024 में प्रमोशन पाकर कानूनगो हुए। वर्तमान में वह वाराणसी जिले के पिंडरा तहसील में तैनात है। महेंद्र सिंह की सेवा 3 वर्ष शेष है। रिटायरमेंट के 3 साल पहले उनके कैरियर पर दाग लगा और एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। कानूनगो की गिरफ्तारी के बाद तहसील में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं खुलेआम घूस लेने वाले कर्मचारियों के अंदर डर आ गया है।

Ad
Ad

life line hospital