Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : पति जेल में, पत्नी और पिता चला रहे थे ड्रग्स रैकेट, 56 ग्राम स्मैक और ₹16 लाख कैश बरामद 

गैंग लीडर राजेश के पिता-पत्नी और ऑटो चालक अरेस्ट, चोलापुर थाने को मिली सफलता 

Ad

 
Cholapur Drug
WhatsApp Group Join Now

Ad
गैंग का लीडर राजेश उर्फ बंटी पहले से जेल में, 35 मुकदमों में हिस्ट्रीशीटर
 

वाराणसी,भदैनी मिरर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-विक्री करने वाले गैंग के लीडर राजेश के जेल जाने के बाद तस्करी के कामों को उसकी पत्नी और 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने संभाल लिया था। पुलिस को घर से लाखों रुपये कैश और स्मैक मिला है। पुलिस टीम ने गड़सरा-धरसौना मार्ग पर दबिश देकर 56.40 ग्राम अवैध स्मैक (करीब 70 पुड़िया), ₹16,27,540 नगद, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और ऑटो वाहन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एडीसीपी वरुणा नीतू काद्यान और एसीपी सारनाथ ने किया है। 

Ad

Cholapur Drug

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि इस गिरोह का सरगना राजेश उर्फ बंटी को 4 अप्रैल 2025 को इनकाउंटर से अरेस्ट कर पहले ही जेल भेज दिया गया था। उसके खिलाफ करीब 32 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। जेल जाने के बाद उसके गिरोह को उसकी पत्नी और उसके पिता संचालित करते थे। भोला ऑटो ड्राइवर मूवमेंट में उनकी मदद करता था। उन्होंने कहा कि यह स्मैक कहा से खरीदते थे उसकी कड़ी भी जोड़ी जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक राजेश के जेल जाने के बाद यह गिरोह ने अब तक लगभग 100 ग्राम स्मैक की सप्लाई बाजार में खपा दी है। बरामद नकदी और वाहन के अलावा गैंग के अवैध धन की भी जांच कर आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि ऑटो चालक भोला यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।