Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; विजिलेंस टीम ने चेतगंज से दबोचा

ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर से रिटर्न और फाइल निस्तारण के एवज में मांगी थी घूस

Ad

 
dcs
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस टीम) ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है अंबिका, उपायुक्त जी०एस०टी० (राज्य) सेक्टर 6 वाराणसी को 50,000/-(पचास हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी की टीम द्वारा आज रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।। 

Ad
Ad


 शिकायतकर्ता की जांच से आरोप की पुष्टि होने के फलस्वरूप उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी की टीम द्वारा अंबिका, उपायुक्त (राजपत्रित) जी०एस०टी० (राज्य) सेक्टर 6 वाराणसी को आज शिकायतकर्ता अजय कुमार मौर्य उपरोक्त से रू0 50,000/- (पचास हजार रूपये) नगद उत्कोच लेते हुए दादा रेस्टूरेण्ट के बगल, चेतगंज वाराणसी से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
महिला राजपत्रित अधिकारी की इस गिरफ्तारी से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। टीम ने यह कार्रवाई चेतगंज इलाके में स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास की।

Ad


जीएसटी रिटर्न और फाइल क्लीयरेंस के लिए मांगी थी घूस

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा (लखरांव) निवासी अजय कुमार मौर्य (निदेशक - ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी) ने इस मामले की लिखित शिकायत की थी अजय कुमार मौर्य ने अपनी कम्पनी ब्लैक स्मिथ इन्डस्ट्रीज प्रा० लि० के माह फरवरी 2023 के रिटर्न तथा जी०एस०टी० (राज्य) के आगणन के सम्बन्ध में कम्पनी के फाईल के स्पष्टीकरण/निस्तारण हेतु कुल 50,000/- (पचास हजार रूपये) रिश्वत की मांग की गयी थी जिसकी लिखित शिकायत, शिकायतकर्ता अजय कुमार मौर्य उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी से की गयी।

Ad

विजिलेंस टीम ने बिछाया जाल, रेस्टोरेंट के पास से दबोचा

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें घूस मांगे जाने के आरोप की पुष्टि हुई।  जांच से आरोप की पुष्टि होने के फलस्वरूप उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी की टीम द्वारा अंबिका, उपायुक्त (राजपत्रित) जी०एस०टी० (राज्य) सेक्टर 6 वाराणसी को आज  शिकायतकर्ता  अजय कुमार मौर्य उपरोक्त से रू0 50,000/- (पचास हजार रूपये) नगद उत्कोच लेते हुए दादा रेस्टूरेण्ट के बगल, चेतगंज वाराणसी से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता अजय कुमार मौर्य ने चेतगंज में दादा रेस्टोरेंट के बगल में उपायुक्त अंबिका को केमिकल लगे ₹50,000 नगद दिए, वैसे ही पहले से तैयार सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।  टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर विजिलेंस थाना आई, जहाँ उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।


भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, यहाँ करें शिकायत

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने स्पष्ट किया है कि सूबे में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई भी लोक सेवक (चाहे वह राजपत्रित अधिकारी हो या अराजपत्रित कर्मचारी) किसी भी सरकारी काम के बदले आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो डरे नहीं।

नागरिक सीधे रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

* एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर 1: 9454401866
* एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर 2: 9454401222