Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी सामूहिक दुष्कर्म केस: 14 आरोपियों के खिलाफ 410 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

खजुरी की 19 वर्षीय युवती के साथ छह दिनों तक अलग-अलग जगहों पर हुआ गैंगरेप, SIT रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट दाखिल

Ad

 
Rape
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों के खिलाफ 410 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। यह मामला मार्च-अप्रैल 2025 के बीच का है, जिसमें युवती के साथ लगातार छह दिनों तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप की घटना हुई थी।
पीड़िता के मुताबिक यह है पूरा घटनाक्रम
  •  29 मार्च: पीड़िता अपने घर से लापता हुई।
  • 4 अप्रैल: परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, उसी दिन युवती को खोजकर सौंपा गया।
  • 5 अप्रैल: पीड़िता ने खुलासा किया कि 23 युवकों ने छह दिनों में उसके साथ अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया।
  • 11 से 15 अप्रैल: पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर थे, तो उन्होंने घटना का संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 17 अप्रैल को SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया।
SIT रिपोर्ट के मुख्य बिंदु
Ad
  1.  950 पन्नों की रिपोर्ट में घटना की पुष्टि की गई।
  2. आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त तकनीकी और फॉरेंसिक सबूत मिले।
  3. पीड़िता के बयान, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम चैट, GPS लोकेशन जैसी तमाम डिजिटल सामग्री चार्जशीट का हिस्सा है।
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से यह प्रयास किया जाएगा कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाए।
life line hospital new