Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: ATM में लोहे की प्लेट लगाकर लाखों उड़ाने वाला फतेहपुर का गैंग गिरफ्तार, 6 शातिर अरेस्ट

19 साल का प्रिंस कुमार निकला मास्टरमाइंड; हर 10 दिन में बदलते थे ठिकाना

Ad

 
crime
WhatsApp Group Join Now

Ad

10-12 लाख की चपत: बीएचयू कॉलोनी बैजनाथा बिरदोपुर के पास से भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

वाराणसी (भदैनी मिरर)। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ए०टी०एम० मशीनों में लोहे की प्लेट लगाकर धोखाधड़ी और कैश चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भेलूपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बीएचयू कॉलोनी बैजनाथा बिरदोपुर के पास से फतेहपुर जिले के रहने वाले 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Ad
Ad

पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने ₹39,800 की नगदी, 04 लोहे की प्लेटें, 01 सफेद टेप, 01 काले रंग का मोटा कागज और 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

bhelupur

सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से बिछाया गया जाल


मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी (काशी जोन) गौरव बांगर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भेलूपुर, लंका और कैंट (वरुणा जोन) समेत शहर के कई एटीएम से पैसे फंसने और चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने 26 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर सभी 6 अभियुक्तों को धर दबोचा।

Ad

bhelupur
 ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

एडीसीपी ने बताया कि गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिराना था:

1. ये शातिर पहले किसी खाली एटीएम बूथ की रेकी करते थे।
2. मौका मिलते ही मशीन के उस हिस्से (Cash Dispenser Slot) पर लोहे की प्लेट चिपका देते थे जहाँ से नोट बाहर निकलते हैं।
3. इसके बाद जब कोई ग्राहक पैसे निकालने आता, तो ट्रांजैक्शन पूरा होने के बावजूद कैश बाहर नहीं आ पाता था।
4. ग्राहक के एटीएम से बाहर जाते ही ये बदमाश तुरंत अंदर घुसते और प्लेट हटाकर फंसा हुआ पूरा कैश निकालकर फरार हो जाते थे।

Ad

bhelupur
19 साल का प्रिंस कुमार निकला मास्टरमाइंड, 10-12 लाख की लगाई चपत


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड महज 19 साल का प्रिंंस कुमार है, जिसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग ने अब तक वाराणसी और फतेहपुर के विभिन्न थान क्षेत्रों में 12 से 15 वारदातों को अंजाम देकर करीब 10 से 12 लाख रुपये उड़ाए हैं। शातिर इतने चालाक थे कि पकड़ से बचने के लिए वाराणसी में हर 10 दिन में अपना ठिकाना (सिगरा, लंका, भेलूपुर) बदल लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी आदर्श कुमार, सचिन कुमार  निवासी झाड़ीरामपुर, थाना मलवा, अभय राजपूत निवासी बरी गोविंदपुर, थाना मलवा, राजकुमार निवासी झाड़ीरामपुर, थाना मलवा, हिंमांशु सिंह निवासी बिसुईसराय, थाना हदगाम और 19 वर्षीय प्रिंस कुमार  निवासी झाड़ीरामपुर, थाना मलवा जो कि इस गैंग का मास्टर माइंड है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना भेलूपुर में केस रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस अब इनके बैंक खातों का एनालिसिस और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।

इस सफलता को हासिल करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह (थाना भेलूपुर), उ०नि० अनुज सिंह (चौकी प्रभारी महमूरगंज), उ०नि० सूर्यभान, उ०नि० संदीप सिंह, सर्विलांस सेल के का० अश्वनी सहित भेलूपुर थाने के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।