Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi:दो दिन पूर्व लापता युवक का मिला सव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

मृतक  युवक के गले पर मिले गहरे घाव, पुलिस पर केस दर्ज न करने और लापरवाही का आरोप

Ad

 
er
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

 

वाराणसी (भदैनी मिरर)।  वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र से लापता चल रहे 19 वर्षीय युवक ईशु कन्नौजिया का शव शुक्रवार रात नाले के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान थे और शरीर पर भी गंभीर चोटें थीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सिगरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad
Ad

गला रेतकर हत्या का आरोप, नाले के पास फेंका शव

परिजनों का आरोप है कि रंजिश के तहत ईशु की बेहद बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के मकसद से शव को नाले के पास फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि ईशु के गायब होने के तुरंत बाद ही उन्होंने पुलिस को अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Ad

.

मृतक पर भी दर्ज थे मुकदमे, जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के अनुसार, मृतक ईशु कन्नौजिया का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर कुछ मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है कि कहीं यह घटना किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का नतीजा तो नहीं है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad

Ad