Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: डुप्लीकेट चाभी से पूर्व कर्मचारी ने बंद मकान से उड़ाए नगदी, आभूषण और बाइक, पुलिस ने किया अरेस्ट

एसीपी चेतगंज ने सिगरा थाने में किया खुलासा, चोरी से डेढ़ महीना पहले छोड़ दी थी नौकरी

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। बंद मकान से डुप्लीकेट चाभी के सहारे चोरी करने वाले शातिर को सिगरा पुलिस ने अरेस्ट किया है। उसके पास से नगदी, आभूषण और बाइक बरामद किया हैं। घटना खुलासा मंगलवार को एसीपी चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी ने किया। बताया कि सर्विलांस की मदद से सिगरा पुलिस को सफलता मिली है।

एसीपी ने बताया कि विशेषपुर माफी (नारायणपुर ) अदलहाट जिला मिर्जापुर निवासी शिवम उपाध्याय के पास से  पुलिस ने ₹1,15,720 नकद, सोने के गहने और चोरी की बाइक बरामद की है। कुल बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹5.65 लाख बताई जा रही है।

पूर्व मालिक के घर की चोरी

एनईआर पार्किंग ( सिगरा) से हुई गिरफ्तारी के बाद शिवम ने बताया कि उसने पहले जिस व्यक्ति के यहाँ काम किया, उसी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने सारे गहने और नकद एक कपड़े के झोले में भरकर बाइक की सीट के नीचे छिपा रखा था। वह वाराणसी में गहने और बाइक बेचने के इरादे से आया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Ad

..

यह थी पूरी घटना

जानकारी के अनुसार कमलानगर (सिगरा) निवासी प्रेमलाल माटा के सिगरा थाने में 12 जून 2025 को एफआईआर दर्ज करवाई थी। प्रेमलाल ने आरोप लगाया था कि उनके बंद मकान से 28 मई 2025 की शाम को उनके यहां डेढ़ महीना पहले तक काम करने वाले शिवम उपाध्याय ने चोरी की है। सिगरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से ₹1,15,720 नगद,
बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, सोने की चेन – 18 ग्राम, सोने का ब्रेसलेट – 12 ग्राम और दो अंगूठियाँ – 15 ग्राम (एक में पारदर्शी पत्थर जड़ा) बरामद किया है।