
वाराणसी में दंपती की पिटाई का वीडियो वायरल, भाजपा पार्षद अक्षयबर सिंह समेत तीन पर केस दर्ज
भोगाबीर में टहल रहे पति-पत्नी पर चाकू और ईंट से हमला, लंका पुलिस ने शुरू की जांच — आरोपी भाजपा पार्षद और दो अन्य पर मुकदमा दर्ज



वाराणसी,भदैनी मिरर। भोगाबीर क्षेत्र में टहल रहे एक दंपती पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा पार्षद अक्षयबर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भोगाबीर निवासी स्वीटी सिंह ने बताया कि 8 अक्तूबर की सुबह करीब 7:45 बजे वह अपने पति रणधीर सिंह के साथ टहल रही थीं। उसी दौरान रणविजय सिंह उर्फ़ साधू सिंह, अक्षयबर सिंह और शक्ति सिंह वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी।



स्वीटी सिंह के अनुसार, हमलावरों ने चाकू और ईंट से भी हमला किया। किसी तरह आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़िता ने बताया कि शक्ति सिंह पर पहले से भी लंका थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें दंपती को मारते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

इस संबंध में लंका थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि BNS की धारा 352, 109 (1) और 76 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
https://www.facebook.com/share/r/1AkdFWozbW/


