Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Crime: चौक के राजा दरवाजा के पास 60 लाख की चांदी गायब, शक के घेरे में आए सर्राफ के ही कर्मचारी!

जय मां लक्ष्मी और हेमा ज्वेलर्स के स्टाफ से पुलिस की पूछताछ, भीड़भाड़ वाले इलाके में उचक्कागीरी से SOG भी हैरान

Ad

 
Loot
WhatsApp Group Join Now

Ad

क्राइम डेस्क, भदैनी मिरर: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा दरवाजा के पास गुरुवार देर शाम हुई 27 किलो चांदी (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) की सनसनीखेज उचक्कागीरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के खुलासे के लिए कमिश्नरेट पुलिस और एसओजी (SOG) की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। तफ्तीश के दौरान अब दोनों सर्राफ दुकानों के कर्मचारी ही पुलिस के रडार पर आ गए हैं और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Ad
Ad

सिर्फ स्टाफ को थी चांदी के मूवमेंट की जानकारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरी घटना में किसी 'इनसाइडर' (भीतरी व्यक्ति) के शामिल होने का गहरा संदेह है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोविंदपुरा स्थित 'जय मां लक्ष्मी ज्वेलर्स' से चांदी मंगाने और सुड़िया स्थित 'हेमा ज्वेलर्स' तक उसे पहुंचाने की गोपनीय बात सिर्फ दोनों सर्राफ मालिकों और उनके बेहद करीबी कर्मचारियों को ही पता थी।

Ad

रास्ते में ही उचक्कों ने मारी बाजी, ऐसे घटी घटना

घटनाक्रम के मुताबिक, जय मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक शशि कुमार वर्मा ने सुड़िया स्थित हेमा ज्वेलर्स के मालिक विनय सोनी की दुकान से 27 किलो चांदी लाने के लिए अपने एक कर्मचारी को भेजा था। जब कर्मचारी चांदी लेकर वापस लौट रहा था, तभी हेमा ज्वेलर्स का भी एक कर्मचारी उसके साथ हो लिया। लेकिन राजा दरवाजा के पास अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में शातिर उचक्कों ने पलक झपकते ही चांदी से भरा बैग पार कर दिया।

Ad

भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात से पुलिस हैरान, खंगाले जा रहे CCTV

चौक और राजा दरवाजा जैसे घने और हमेशा व्यस्त रहने वाले सर्राफा बाजार में इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण फुटेज में केवल पैदल आते-जाते लोग ही दिखाई दे रहे हैं, जिससे उचक्कों की पहचान करने में मुश्किल आ रही है।

क्या बोले जिम्मेदार?

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इस केस पर काम कर रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कर्मचारियों की भूमिका की भी बारीकी से जांच हो रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।