Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Crime News: सारनाथ के पशुपतेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बड़ी चोरी

जन्माष्टमी के त्योहार पर चोरों का दुस्साहस; 4th बार मंदिर को बनाया निशाना, महंत और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

भदैनी मिरर (क्राइम डेस्क): वाराणसी के थाना सारनाथ अंतर्गत अकथा (सत्संग नगर कॉलोनी) स्थित अति प्राचीन पशुपतेश्वर नाथ महादेव मंदिर में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जन्माष्टमी के पावन पर्व के दौरान चोरों ने मंदिर में स्थापित माता शीतला के तीन चांदी के मुकुट, चेहरे का मुखौटा और पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले पीतल के बर्तन (थाली, कटोरी आदि) पार कर दिए।

Ad
Ad

इस घटना के बाद से ही मंदिर के महंत और स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है।

चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब स्थानीय श्रद्धालु रोज की भांति मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—माता शीतला का मुकुट और चेहरे का मुखौटा गायब था।

Ad

मंदिर के महंत श्री बालयोगी महाराज ने बताया कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इससे पहले भी इस प्राचीन मंदिर में तीन बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। हर बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते चोरों ने चौथी बार मंदिर को निशाना बनाया है।

Ad

Ad

उग्र आंदोलन की चेतावनी, जांच में जुटी पुलिस

घटना से आक्रोशित महंत और स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि सारनाथ पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी नहीं की, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

मामले की सूचना मिलते ही सारनाथ थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।