Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: चोलापुर पुलिस ने किशोरी किया बरामद, युवक भेजा गया जेल

18 अक्टूबर को घर से गायब हुई थी लकड़ी, मां की तहरीर पर हुआ था केस दर्ज

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

18 अक्टूबर को किशोरी को घर से बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। परिजनों के पूछने पर गाली-गलौज व धमकी दी गई। इस पर 19 अक्टूबर को थाना चोलापुर में मुकदमा बीएनएस व पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था।

Ad

पुलिस टीम ने 20 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे ग्राम भोपापुर में सड़क किनारे से अभियुक्त विजयी पुत्र भुल्लर राम, निवासी ग्राम छितौना, थाना चौबेपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, उ.नि. गौरव सिंह, म.हे.का. मंजू जायसवाल व का. भावेश शामिल रहे।