Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: चोलापुर पुलिस और SOG ने दबोचा बिहार से जुड़ा अवैध हथियारों का सिंडिकेट, 7 गिरफ्तार

Instagram और WhatsApp पर डील करता था शातिर गैंग, भारी मात्रा में पिस्टल, रिवाल्वर और कारतूस बरामद

Ad

 
ui
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)।
वाराणसी कमिश्नरेट की चोलापुर पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने एक बहुत बड़े अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के सरगना और चोलापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर अखिलेश उर्फ मोनू राजभर समेत 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पिस्टल, रिवाल्वर, जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

Ad
Ad

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चोलापुर पुलिस टीम धरसौना तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कटारी ब्लॉक अंडरपास के पीछे पिस्टल सप्लायर गैंग भारी मात्रा में असलहों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटा है। सूचना मिलते ही चोलापुर थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर घेराबंदी की और मौके से सातों बदमाशों को दबोच लिया।

Ad


डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं:

1. अखिलेश उर्फ मोनू राजभर (उम्र 27 वर्ष) - निवासी रैचनपुर, चोलापुर (गैंग लीडर व हिस्ट्रीशीटर)
2. अरुण राजभर (उम्र 21 वर्ष) - निवासी अटेसुआ, चोलापुर
3. हिंमाशु कुमार उर्फ सनी (उम्र 28 वर्ष) - निवासी धौरहरा, चौबेपुर
4. आभाष सिंह (उम्र 23 वर्ष) - निवासी शिवरामपुर, चोलापुर
5. विशाल सिंह (उम्र 19 वर्ष) - निवासी नेहियाँ, चोलापुर
6. अनिकेत चौहान (उम्र 20 वर्ष) - निवासी गोसांईपुर मोहांव, चोलापुर
7. नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू (उम्र 25 वर्ष) - निवासी गुरवट, चोलापुर

Ad


हथियारों का जखीरा बरामद


बदमाशों के पास से पुलिस को 1 रिवाल्वर (32 बोर) एवं 06 जिंदा कारतूस, 1 पिस्टल (7.65 MM) एवं 02 जिंदा कारतूस, 1 पिस्टल (9 MM) एवं 2 जिंदा कारतूस, 1 देसी तमंचा (315 बोर) एवं 3 जिंदा कारतूस, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों के 06 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।


Instagram और WhatsApp से चलता था नेटवर्क, बिहार से जुड़े हैं तार


डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि इस गैंग का नेटवर्क बिहार से जुड़ा हुआ है। ये लोग बिहार से अवैध असलहे सस्ते दामों में खरीदकर लाते थे। गैंग के सदस्य Instagram और WhatsApp के जरिए ग्रुप बनाकर एक-दूसरे से जुड़ते थे और सोशल मीडिया पर ही हथियारों की तस्वीरें दिखाकर अलग-अलग दामों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों में कुछ कम उम्र के लड़के हैं जो अभी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। गैंग का मुख्य सरगना मोनू राजभर चोलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ मर्डर, गैंगेस्टर एक्ट और लूट जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम


 इस बेहद संवेदनशील और बड़े मामले का भंडाफोड़ करने वाली चोलापुर पुलिस और एसओजी टीम के बेहतरीन कार्य को देखते हुए अधिकारियों द्वारा 20,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स को खंगाल रही है ताकि बिहार के मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।