Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 'यक्ष ऐप' के चक्रव्यूह में फंसा शातिर चैन स्नैचर, सारनाथ पुलिस ने 30 करोड़ की सरकारी जमीन के बाद अब लूटकांड का किया खुलासा

हवेलिया में महिलाओं से सरेराह छीनी थी चैन, मिट्टी से नंबर प्लेट छिपाकर की थी वारदात

Ad

 
khulasha
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: धर्म नगरी काशी में अपराधियों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' लगातार जारी है। इसी क्रम में सारनाथ थाना पुलिस ने 'यक्ष ऐप' (Yaksh App) और बेहतरीन टेक्निकल सर्विलांस की मदद से एक हफ्ते पहले हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने शातिर अभियुक्त बबलू जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई चैन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Ad
Ad

क्या थी घटना?

वरुणा जोन की एडीसीपी (ADCP) लिपि नगायच ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीती 3 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे सारनाथ थाना क्षेत्र के हवेलिया (आशापुर चौकी) में दो महिलाएं दुकान से सामान लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने एक अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला के गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गया।

Ad

पुलिस की जांच और 'यक्ष ऐप' का कमाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए सारनाथ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड ट्रेसिंग के जरिए संदिग्ध की पहचान की। एडीसीपी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि हाल ही में मऊ जेल से छूटा बबलू जायसवाल इस तरह की वारदातों में माहिर है। पुलिस ने जब 'यक्ष ऐप' पर उसका विवरण सर्च किया, तो उसकी पूरी क्रिमिनल हिस्ट्री सामने आ गई। इसके बाद सीडीआर और टेक्निकल एनालिसिस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की गई।

Ad

चालाकी धरी की धरी रह गई

अभियुक्त बबलू जायसवाल ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी थी ताकि सीसीटीवी में नंबर न आ सके। लेकिन पुलिस की सूझबूझ के आगे उसकी यह चालाकी नाकाम रही। 10 मई की रात करीब 01:48 बजे पुलिस ने उसे हृदयपुर रिंग रोड के पास से दबोच लिया।

बरामदगी और अभियुक्त का प्रोफाइल

गिरफ्तार अभियुक्त बबलू जायसवाल (48 वर्ष) मूल रूप से भरलाई, शिवपुर का रहने वाला है और वर्तमान में रोहित हॉस्पिटल के ऊपर किराए के कमरे में रह रहा था।

  • बरामदगी: 10.320 ग्राम वजन की सोने की चैन (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) और घटना में प्रयुक्त बाइक।

  • अपराधिक इतिहास: अभियुक्त पर पहले भी लूट और फर्जरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।