Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: नर्सिंग छात्रा के मौत मामले में रेप की धाराओं में केस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज


वजाइनल वॉल में गंभीर चोट और अत्यधिक ब्लीडिंग (हेमरेज शॉक) के कारण हुई थी मौत

Ad

 
dddddddddd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। सारनाथ थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक बड़ा और नया मोड़ आ गया है। शुरुआत में सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से आ रही प्रेगनेंसी और यूट्यूब देखकर अबॉर्शन कराने की थ्योरी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला गर्भपात का नहीं, बल्कि जघन्य शारीरिक क्षति का है। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमे से हत्या (मर्डर) की धारा हटाकर बलात्कार और गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं को जोड़ा है।

Ad
Ad

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी?


मामले का आधिकारिक खुलासा करते हुए एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच ने बताया कि थाना सारनाथ पर परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन इन्वेस्टिगेशन के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई है।

Ad

एडीसीपी ने साफ किया कि पहले जो गर्भपात (अबॉर्शन) या गर्भाशय (यूट्रस) में समस्या की बातें सामने आ रही थीं, वे पोस्टमार्टम में सही नहीं पाई गई हैं। मृतका के गर्भवती होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।


आसान शब्दों में क्या था 'कॉज ऑफ डेथ'?


पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण 'हेमरेजिक शॉक' (Hemorrhagic Shock) आया है। आसान शब्दों में कहें तो, वजाइना में गहरे पेनिट्रेशन के कारण वजाइनल वॉल (Vaginal Wall) में गंभीर चोट/इंजरी आई थी। इस अंदरूनी चोट के कारण शरीर से बहुत अत्यधिक मात्रा में खून बह गया (ब्लीडिंग हुई) और शरीर सदमे (शॉक) में चला गया, जिससे छात्रा की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

Ad

मर्डर की धारा हटी, इन धाराओं में चलेगा मुकदमा


इन्वेस्टिगेशन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन के बाद पुलिस ने मामले में बड़ा कानूनी बदलाव किया है। पोस्टमार्टम फाइंडिंग्स के आधार पर बलात्कार की धारा जोड़ी गई है।
आरोपी के कृत्य से हुई मौत को देखते हुए गैर इरादतन हत्या की  धारा लगाई गई है। इसके साथ ही आरोपी मोहम्मद समीर ने मृतका का मोबाइल फोन इस नीयत से छुपा दिया था ताकि पुलिस के हाथ कोई सबूत न लग सके। इसलिए साक्ष्य से छेड़छाड़ की धाराएं जोड़ी गई है।


पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही विवेचना को आगे बढ़ाया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।