Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मिर्जामुराद में बेखौफ चोरों का तांडव, जिम के बाहर से दिनदहाड़े उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में कैद वारदात

मिर्जामुराद पुलिस को खुली चुनौती: 3 दिनों में चोरी की तीसरी घटना, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद बेसुराग हैं चोर

Ad

 
चोरी की घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह कछवा रोड स्थित एक जिम के बाहर से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक पार कर दी। चोरी की पूरी वारदात जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि बीते 3 दिनों के भीतर क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Ad
Ad

 

 

जानकारी के अनुसार, (मिर्जामुराद) के लच्छापुर निवासी सूरज पटेल रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह कछवा रोड स्थित जिम में करने पहुंचा था। उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक बाहर खड़ी की थी। कुछ घंटे बाद जब वह जिम से बाहर निकला, तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब जिम के बाहर लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो एक शातिर चोर चालाकी से बाइक लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और मिर्जामुराद थाने में शनिवार को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Ad

 

दो दिन पहले भी दो जगहों पर बोला था धावा

 

क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि बीते बुधवार की दोपहर भी बेखौफ अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था। भोजपुर निवासी गौरव त्रिपाठी की रूपापुर स्थित हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोर दिनदहाड़े गल्ले में रखे 75 हजार रुपये नकद और कैश काउंटर ही उड़ा ले गए थे।

Ad

सीसीटीवी में कैद चोरी

वहीं, उसी रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए गौर गांव निवासी मुन्ना सिंह के घर के बाहर खड़ी सगड़ी (ठेलिया) पर हाथ साफ कर दिया था।

चोरी

सीसीटीवी में कैद, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि हालिया सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर कैद हुई हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले में चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चोरी