वाराणसी: चलती ऑटो से महिला का मोबाइल छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मुकदमा दर्ज
रोहनिया थाने के पास दिनदहाड़े छिनैती, चलती ऑटो से महिला का मोबाइल ले उड़ा युवक
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में चलती ऑटो से एक महिला का मोबाइल फोन छीनकर बाइक सवार अज्ञात युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और छीने गए मोबाइल की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रहीमपुर, लोहता (वाराणसी) निवासी उज्मा अली 10 पूर्व बीते सोमवार की सुबह चाँदपुर चौराहे से ऑटो में सवार होकर जा रही थीं। रास्ते में रोहनिया थाने के पास सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात युवक तेजी से उनके ऑटो के बगल में पहुंचा। आरोप है कि युवक ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और हेलमेट नहीं लगाया था, तथा उसने ऑटो के भीतर हाथ डालकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग निकला।

पीड़िता के अनुसार, छीना गया फोन Vivo V30e मॉडल का है। घटना के बाद उज्मा अली ने रोहनिया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर, कानूनी कार्रवाई करने और मोबाइल फोन बरामद कराने की मांग की है। जिस संबंध में रोहनिया पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।
