Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: चोलापुर में बाइक चोरों का आतंक, नवंबर माह में रिकॉर्ड चोरी, बरामदगी शून्य, ग्रामीणों में दहशत

वाहन चोरी पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल, जांच के नाम पर आश्वासन 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। चोलापुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गोसाईपुर पटखौली गांव का है, जहां निमंत्रण में गए सुरेश कुमार यादव की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गोसाईपुर पटखौली निवासी सुरेश कुमार यादव लश्करपुर में निमंत्रण में गया हुआ था। शाम करीब 7 बजे उसने अपनी बाइक UP65 EX 3022 खड़ी की थी। जब रात साढ़े 9 बजे वह वापस पहुंचा तो मौके से गाड़ी गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।

Ad

पीड़ित सुरेश कुमार यादव ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद वह चोलापुर थाने पहुंचा, जहां उसे कल आने के लिए कहा गया। पीड़ित ने बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

बता दें कि नवंबर माह में चोलापुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का रिकॉर्ड बन रहा है। लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान हैं, लेकिन अब तक बरामदगी शून्य है। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही चोर सक्रिय हो जाते हैं और मौका पाकर बाइक उड़ा ले जाते हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। लोग अब अपने वाहनों को लेकर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।