Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: युवक पर चाकू व जग से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, दर्ज हैं कुल 6 मुकदमे

प्रभारी सत्र न्यायाधीश संध्या जायसवाल की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनाया फैसला; चितईपुर के सुसुवाही इलाके में हुई थी वारदात

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी की ल स्थानीय अदालत ने चितईपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू और जग से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। प्रभारी सत्र न्यायाधीश संध्या जायसवाल की अदालत ने आरोपी के आपराधिक इतिहास और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे किसी भी प्रकार की राहत देने से साफ इनकार कर दिया।

Ad
Ad

क्या है पूरा मामला?

अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 21 अक्टूबर की रात की है। चितईपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट, सुसुवाही के पास स्थित एक कॉफी की दुकान में भगवानपुर (लंका) निवासी आदर्श राय बैठे हुए थे। इसी दौरान आरोपी सौरभ रावत (निवासी मलहिया गड़वाघाट, लंका) ने उन पर चाकू और जग से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में आदर्श राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद चितईपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी।

अदालत में अभियोजन पक्ष की दलील

जेल में निरुद्ध आरोपी सौरभ रावत ने अपनी रिहाई के लिए प्रभारी सत्र न्यायाधीश संध्या जायसवाल की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी क्रिमिनल) मुनीब सिंह चौहान और वादी के अधिवक्ता राकेश तिवारी ने जमानत का कड़ा विरोध किया।

अधिवक्ताओं ने अदालत को अवगत कराया कि आरोपी सौरभ रावत बेहद आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी की लंबी क्राइम हिस्ट्री और हमले की प्रकृति को गंभीर मानते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।