Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 10 लाख दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, ससुरालियों पर केस दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास: समझौते के बाद भी जारी रही प्रताड़ना, रोहनिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने और कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से ग्राम बंदेपुर, थाना रोहनिया की निवासी हैं और वर्तमान में ग्राम चुरावनपुर, थाना लोहता, जिला वाराणसी में रह रही हैं। उनका विवाह रतन सोनकर उर्फ घंटू के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी में उनके पिता ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे तथा उपहार स्वरूप नकद राशि, बुलेट मोटरसाइकिल, सोने के गहने और कपड़े आदि दिए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति रतन सोनकर उर्फ घंटू, ससुर सज्जन, सास चिंता देवी, ननद चंदावती, जेठ रविशंकर और भाभी सुमन (पत्नी रविशंकर) अतिरिक्त 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

पंचायत में समझौता, फिर भी जारी रही प्रताड़ना

पीड़िता को आरोप है कि, 15 जुलाई 2026 की शाम को कथित तौर पर उनके जेवरात आदि रखकर उन्हें घर से निकाल दिया गया था। पीड़िता ने बताया कि बीते दो महीने पहले थानाध्यक्ष रोहनिया को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 20 मार्च 2026 को दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में आरोपी पति, ससुर और जेठ आदि ने भविष्य में 10 लाख रुपये की मांग न करने और सम्मानपूर्वक साथ रखने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह ससुराल लौट गईं।

पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहानी समझौते के कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने फिर से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि पहले की शिकायत के कारण समझौता किया गया था, लेकिन अब उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है। आरोप है कि जब उन्होंने पिता के 10 लाख रुपये न दे पाने की बात कही, तो बीते 13 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग निकलीं और मायके पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने 16 जुलाई 2026 को पुलिस कमिश्नर को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में रोहनिया पुलिस ने 4 महीने बाद बुधवार को आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।