Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड की जांच करने पहुंची SOG टीम पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

ग्रामीणों ने दो जवानों को बंधक बनाया और उनकी सरकारी पिस्टल भी छीन ली

Ad

 
manish Singh Murder
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): पिंडरा के भरथरा में चर्चित कारोबारी मनीष सिंह हत्याकांड की तफ्तीश करने पहुंची एसओजी (SOG) टीम को मंगलवार रात ग्रामीणों के भारी विरोध और आक्रोश का सामना करना पड़ा। खालिसपुर गांव में छापेमारी करने गई टीम के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि दो जवानों को बंधक बनाकर उनकी पिस्टल भी छीन ली गई। इस अफरातफरी के बीच पुलिस के हाथ लगा आरोपी भी मौके से फरार हो गया।

Ad
Ad

गलतफहमी या जानबूझकर हमला?

जानकारी के अनुसार, एसओजी को सटीक सूचना मिली थी कि मनीष सिंह हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी खालिसपुर स्थित राजभर बस्ती में छिपा हुआ है। रात करीब 8:00 बजे एसओजी के जवान सादे कपड़ों में बिना किसी स्थानीय थाने की सूचना के सीधे गांव पहुंच गए। जैसे ही टीम ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर ले जाने का प्रयास किया, ग्रामीणों ने उन्हें 'अपहरणकर्ता' समझकर घेर लिया।

Ad

बंधक बनाए गए जवान, छीनी गई पिस्टल

ग्रामीणों और पुलिस टीम के बीच देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीण हाथापाई पर उतारू हो गए। खतरे को भांपते हुए एक जवान मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन अन्य दो जवानों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने जवानों की सरकारी पिस्टल भी छीन ली।

Ad

भारी पुलिस फोर्स ने कराया मुक्त

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ खालिसपुर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद जवानों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया गया और पिस्टल बरामद की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी, एडीसीपी और कई थानों की फोर्स फूलपुर थाने पहुंच गई थी।

पुलिसिया कार्रवाई की तैयारी

फूलपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्रामीणों ने टीम को पहचानने में गलती की और कानून हाथ में लिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और बदसलूकी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी फिर हुआ फरार इस पूरी घटना में पुलिस के लिए सबसे बड़ा झटका यह रहा कि जिस आरोपी को पकड़ने के लिए यह पूरी रणनीति बनाई गई थी, वह ग्रामीणों के हंगामे का लाभ उठाकर अंधेरे में गायब हो गया। पुलिस अब ग्रामीणों और फरार आरोपी दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।