Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: भेलूपुर के बड़ी गैबी में दीपावली के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई; दबंगों ने युवक और उसकी बहन को पीटा, वीडियो वायरल

मामूली कहासुनी के बाद 20-25 लोगों की भीड़ ने घर में घुसकर की मारपीट, लगातार मिल रही केस वापस लेने की धमकी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी गैबी इलाके से कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। दीपावली के ठीक बाद मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ द्वारा तांडव मचाए जाने की पुष्टि हो रही है। हालांकि, घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Ad
Ad


क्या है पूरा मामला?


पीड़ित युवक साजन सोनकर के मुताबिक  दीपावली के अगले दिन साजन सोनकर की मामूली बात पर अपने चाचा दिनेश सोनकर से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद दिनेश सोनकर ने फोन करके विनय सोनकर, रवि सोनकर, बब्बल सोनकर और राजा सोनकर समेत करीब 20 से 25 लोगों की भीड़ को बुला लिया। दबंगों ने पीड़ित के घर पर पहुंचकर मां और बहन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब माता-पिता ने बीच-बचाव करना चाहा तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। इसके बाद आरोपियों ने साजन को पकड़कर उसके बाल खींचे और बेरहमी से पिटाई की। बीच-बचाव करने आई बहन खुशी सोनकर के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं।

तहरीर में नामजद आरोपियों के बावजूद 'अज्ञात' पर दर्ज हुआ केस

घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने भेलूपुर थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर में दिनेश सोनकर, विनय सोनकर, रवि सोनकर, बब्बल सोनकर और राजा सोनकर का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज कराया गया था। बावजूद इसके, पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के दौरान मुकदमे में आरोपियों के नाम खोलने के बजाय 'अज्ञात' के खिलाफ मामला दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 191(2), 115(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है।

मुकदमा वापस लेने का बन रहा दबाव

पीड़ित साजन सोनकर का आरोप है कि पुलिस द्वारा मुख्य नामजद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई न किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद से आरोपियों द्वारा लगातार पीड़ित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए सभी नामजद उपद्रवियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।