Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: महमूरगंज के रेस्टोरेंट मैनेजर ने ग्राहकों का बिल अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर की लाखों की हेराफेरी; FIR दर्ज

QR कोड बदलकर हड़पे लाखों रुपये, विरोध पर दी आग लगाने की धमकी

Ad

 
rtgr
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी के पॉश इलाके महमूरगंज स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में मैनेजर द्वारा धोखाधड़ी और लाखों रुपये की हेराफेरी का गंभीर मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट के आधिकारिक यूपीआई (UPI) की जगह ग्राहकों से अपने व्यक्तिगत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराने वाले मैनेजर के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ad

व्यक्तिगत UPI पर लेता था बिल का भुगतान

मामला महमूरगंज (रघुनाथ नगर) स्थित बालाजी पैलेस की पांचवीं मंजिल पर संचालित 'ईक्षा स्वाद' (Isha Swad) रेस्टोरेंट का है। रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर विपुल बांका द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी कर्मचारी राकेश कुमार शौडिक ने फरवरी 2026 में रेस्टोरेंट मैनेजर के पद पर कार्यभार संभाला था।
बीती 3 अक्टूबर 2026 की शाम को रेस्टोरेंट चेकिंग के दौरान आरोपी को होटल के आधिकारिक QR कोड की जगह ग्राहकों से अपने निजी UPI खाते में खाने का बिल लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस तरह की हेराफेरी कर रहा था।

एक ही दिन में 13 हजार से अधिक का घपला, जांच में लाखों का अंदेशा

प्राथमिक जांच और उपलब्ध रिकॉर्ड्स के अनुसार, आरोपी मैनेजर ने केवल एक ही दिन में ₹13,098 से अधिक की हेराफेरी की। रेस्टोरेंट संचालक का आरोप है कि पिछले आठ-नौ महीनों के दौरान आरोपी ने न जाने कितने लाखों रुपये की धनराशि की धोखाधड़ी की है, जो कि गहन जांच का विषय है।

रुपये मांगने पर दी जान से मारने और होटल फूंकने की धमकी


जबRestोरेंट प्रबंधन ने आरोपी से धोखाधड़ी की धनराशि वापस मांगी और विरोध जताया, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी मैनेजर रेस्टोरेंट में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित पक्ष की लिखित तहरीर के आधार पर भेलूपुर पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) (अमानत में खयानत/आपराधिक विश्वासघात), 352 (गाली-गलौज/अपमान) और 351(3) (जान से मारने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।