Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 7 साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा कर छेड़खानी की कोशिश, परिजनों ने अधेड़ को पीटकर पुलिस को सौंपा

वाराणसी में दुराचार की कोशिश: मासूम के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी अधेड़ को रंगे हाथ दबोचा, पुलिस के हवाले किया

Ad

 
दुराचार
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह सात वर्षीय एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने के बाद उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव का एक अधेड़ व्यक्ति उसे अपने पास बैठाकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने लगा। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ अभद्र हरकत करते हुए उसके निजी अंगों को छूने का प्रयास भी किया। आरोपी की हरकत से घबराई बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
Ad
Ad
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पीआरबी 112 को को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में ले लिया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी से पूछे जाने पर बताया कि पीआरबी 112 को छेड़खानी सूचना मिली थी जिस संबंध पुलिस ने आरोपी को पड़कर पूछताछ कर रही है।
Ad