Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: महिला चला रही थी "मैट्रिमोनियल' के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर, अखबार से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देते थे विज्ञापन

ऑपरेशन "Cy-Vazra" के तहत वाराणसी साइबर क्राइम सेल और कैंट पुलिस का बड़ा एक्शन; अखबारों में फर्जी वैवाहिक विज्ञापन देकर 'लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन' के नाम पर करती थीं ठगी।

Ad

 
desf
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

वाराणसी (भदैनी मिरर)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ऑपरेशन "Cy-Vazra" के तहत वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रीमती नीतू काद्यान और अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन/साइबर नोडल) श्रीमान नृपेन्द्र के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने फर्जी मैरिज ब्यूरो और फर्जी महिला कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

Ad
Ad

पुलिस ने वाराणसी के विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी (अर्दली बाजार, थाना कैंट) में दबिश देकर फर्जी तरीके से संचालित मैरिज ब्यूरो 'Shubhmatrimonial' की संचालिका समेत कुल 10 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

ठगी का तरीका: समाचार पत्रों में फर्जी विज्ञापन से फंसाते थे जाल

यह गिरोह बेहद शातिराना अंदाज में ठगी को अंजाम देता था:

Ad
  1. कूटरचित विज्ञापन: आरोपी विभिन्न समाचार पत्रों में आकर्षक वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित कराते थे, जिनमें शादी के लिए फर्जी नाम, आयु, जाति, शिक्षा, और वेतन का भ्रामक विवरण दर्ज होता था।

  2. झांसा व रकम की उगाही: विज्ञापन देखकर जब लोग संपर्क करते थे, तो ये खुद को Shubhmatrimonial मैरिज ब्यूरो का प्रतिनिधि बताकर 'आजीवन सदस्यता' (Lifetime Subscription) के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन फार्म और जमा पर्ची देकर फीस वसूलते थे।

  3. ब्लॉक करना: पैसा मिलने के बाद न तो कोई वास्तविक संपर्क विवरण दिया जाता था और न ही फीस वापस की जाती थी। विरोध करने पर पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था।

कार्यालय से मिले रजिस्टर की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने अब तक लगभग 600 से 700 लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 10 लाख रुपये की ठगी की है। गिरोह के पास से मिले खातों पर देशभर (हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, यूपी, पश्चिम बंगाल आदि) से 10 साइबर शिकायतें दर्ज हैं।

Ad

बरामदगी का विवरण

पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व दस्तावेज बरामद किए हैं:

  • मोबाइल फोन: 27 अदद

  • टैबलेट: 01 अदद

  • बैंक दस्तावेज: 03 चेकबुक, 01 पासबुक, 05 डेबिट कार्ड

  • अन्य सामग्री: 03 क्यूआर कोड, 01 पेमेंट साउंड बॉक्स, 04 बिल वाउचर, 02 रजिस्टर, रेंट एग्रीमेंट, उद्यम रजिस्ट्रेशन के कागजात और Shubhmatrimonial के रजिस्ट्रेशन फॉर्म।

गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण

(स्थान: विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी, अर्दली बाजार | दिनांक: 28.07.2026)

  1. माला देवी (काल्पनिक नाम), निवासी: गोकुलपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी (उम्र 40 वर्ष)

  2. सुनीता यादव (काल्पनिक नाम), निवासी: गणपति नगर कॉलोनी, पहाड़िया, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी (उम्र 26 वर्ष)

  3. सुनिधि श्रीवास्तव (काल्पनिक नाम), निवासी: कुंदन नगर कॉलोनी, इंद्रपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी (उम्र 22 वर्ष)

  4. सादिया परवीन (काल्पनिक नाम), निवासी: सदर बाजार, कैंट, थाना कैंट, वाराणसी (उम्र 27 वर्ष)

  5. नाजिस खान (काल्पनिक नाम), निवासी: गिलट बाजार, थाना शिवपुर, वाराणसी (उम्र 40 वर्ष)

  6. महिमा सिंह (काल्पनिक नाम), निवासी: बजरंग नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी (उम्र 30 वर्ष)

  7. नाजिया फातिमा (काल्पनिक नाम), निवासी: वीडीए कॉलोनी, थाना शिवपुर, वाराणसी (उम्र 27 वर्ष)

  8. नेहा श्रीवास्तव (काल्पनिक नाम), निवासी: अशोक विहार कॉलोनी, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी (उम्र 26 वर्ष)

  9. रूमा खान (काल्पनिक नाम), निवासी: नदेसर, थाना कैंट, वाराणसी (उम्र 31 वर्ष)

  10. अर्चना शर्मा (काल्पनिक नाम), निवासी: हुकुलगंज, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी (उम्र 38 वर्ष)

अपराधिक इतिहास व मामला दर्ज

सभी गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना कैंट पर मु0अ0सं0 0377/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कंपनी में शामिल अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

1. साइबर क्राइम सेल टीम (कमिश्नरेट वाराणसी):

  • उ0नि0 श्री मनोज कुमार तिवारी (प्रभारी, साइबर सेल)

  • उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार जायसवाल

  • उ0नि0 श्री आलोक कुमार यादव

  • म0उ0नि0 दिव्या भदौरिया

  • कां. अंकित गुप्ता, कां. विराट सिंह, कां. रबीश राय, कां. शनी यादव

2. थाना कैंट पुलिस टीम:

  • उ0नि0 बलवंत कुमार (चौकी प्रभारी अर्दली बाजार)

  • उ0नि0 सत्यम चौरसिया

  • म0उ0नि0 आरती गौड़

  • म0कां0 सन्नी शुक्ला, म0कां0 अंजलि