Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 27 किलो चांदी लूट का खुलासा, 4 KG चांदी संग MP के दो बदमाश अरेस्ट

मुठभेड़ में पुलिस ने किया अरेस्ट, तमंचा और ₹15 हजार नगद बरामद

Ad

 
rf
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र में हुई करोड़ों की चांदी लूट की बड़ी वारदात का सनसनीखेज तरीके से खुलासा किया है। लंका थाना क्षेत्र के बजबजा प्लांट रोड पर देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय ईरानी गैंग/शातिर लुटेरों के दो सदस्यों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ दिल्ली, जयपुर तथा यूपी में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

17 जुलाई को सुड़िया इलाके में हुई थी 27 किलो चांदी की लूट

मिली जानकारी के अनुसार, गत 17 जुलाई 2026 को 'हेमा ज्वेलर्स' (सुड़िया) के कर्मचारी जब 'महालक्ष्मी ज्वेलर्स' (रेशम कटरा) के लिए लगभग 27 किलो 327 ग्राम (26 बटिया) चांदी लेकर जा रहे थे, तभी गोविंदपुरा मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर पूरी चांदी लूट ली थी। इस संबंध में चौक थाने में बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0-125/2026) दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Ad
Ad

fg

CCTV और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा

घटना के खुलासे के लिए चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, लंका थाना प्रभारी राजकुमार और SOG प्रभारी गौरव कुमार सिंह की संयुक्त टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। 3 अगस्त की रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि भेलूपुर से लंका की ओर आरोपी भाग रहे हैं। पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर पुलिया से बजबजा प्लांट जाने वाले सर्विस रोड पर बदमाशों की घेराबंदी कर दी।

Ad

मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को लगी गोली, BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती

अपने आपको घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

Ad

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन (उम्र 55 वर्ष) – निवासी भोपाल / होशंगाबाद (मध्य प्रदेश)

  2. माशाअल्लाह (उम्र 40 वर्ष) – निवासी नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश)

fdg

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने घायल अभियुक्तों के कब्जे से लूट का माल और हथियार बरामद किए हैं:

  • लूट की चांदी: 04 बटिया (वजन लगभग 04 किलोग्राम)

  • नगदी: ₹15,020 रुपये

  • अवैध असलहे: 02 अदद तमंचा (.315 बोर), 04 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस

जयपुर और दिल्ली में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया मुख्य आरोपी मोहम्मद अली बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ जयपुर के माणकचौक थाने में धोखाधड़ी व चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के करोल बाग और प्रसाद नगर थानों में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और बाकी बची चांदी की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।