Movie prime
PMC_Hospital

VARANASI: पुलिस के हॉफ इनकाउंटर में 2 चेन स्नैचर अरेस्ट, लूटी हुई चेन और असलहा बरामद

लालपुर रिंग रोड के पास एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, दोनों ने कई घटनाओं में संलिप्तता कबूली

Ad

 
Police Encounter
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। थाना लालपुर पांडेयपुर और थाना कैंट क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने शुक्रवार रात ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।  इस दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया।
Ad
Ad
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के शीर्ष अधिकारियों के निर्देशन में की गई। लालपुर रिंग रोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जब दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
Ad
पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा व एक खोखा कारतूस (.315 बोर),  लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र से लूटी गई सोने की चेन बरामद की।
घायल बदमाश को पं. दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय, पांडेयपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह (थाना लालपुर पांडेयपुर) और प्रभारी निरीक्षक राजकुमार (थाना कैंट) की संयुक्त टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।
Ad
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने थाना लालपुर पांडेयपुर, थाना कैंट सहित वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व में कई चेन स्नैचिंग की वारदातें करने की बात कबूली है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं, और आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
life line hospital new