Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: चोलापुर में हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, लाठी से पीट-पीटकर की थी हत्या

हरियाडीह गांव से दबोचे गए चौबेपुर निवासी दो शातिर अभियुक्त; वीडियो के आधार पर पुलिस ने की थी मृतक की शिनाख्त, 24 घंटे के अंदर मिली सफलता।

Ad

 
D
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोलापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (एक अदद लाठी) भी बरामद कर ली है।

Ad
Ad

हरियाडीह गांव से दबोचे गए दोनों हत्यारोपी

पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मधुबन राम गौतम की पुलिस टीम ने गुरुवार (27 अगस्त) सुबह करीब 11:20 बजे हरियाडीह गांव से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

Ad

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. अजय सिंह (उम्र 35 वर्ष) - पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह, निवासी भिवदसा, थाना चौबेपुर, वाराणसी।

  2. विशाल सिंह (उम्र 35 वर्ष) - पुत्र स्व. रमेश सिंह, निवासी गरथौली, थाना चौबेपुर, वाराणसी।

क्या था पूरा मामला?

गत 21 अगस्त को चोलापुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसका पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। इसी बीच पुलिस को घटना से संबंधित एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसका स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वादिनी से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराई।

Ad

Ad

जांच में सामने आया कि अज्ञात व्यक्तियों ने वादिनी के पति के साथ बुरी तरह मारपीट कर उनकी हत्या कर दी थी। वादिनी की लिखित तहरीर पर 26 अगस्त को चोलापुर थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

वारदात का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक मधुबन राम गौतम, उपनिरीक्षक महेश जायसवाल, मुख्य आरक्षी अनुनेश सिंह, शकील अहमद व आरक्षी विकास, महेश और गोवर्धन प्रसाद की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।