Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : 16 वर्षीय नाबालिग से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दो के खिलाफ FIR, एक हिरासत में

Ad

 
Rape
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी के पेट में छह महीने का बच्चा होने के बाद परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की पहचान की और तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर दबिश दी। इस दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार है।

Ad
Ad

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति बेहद संवेदनशील है। उसकी मां मूक और शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, जबकि पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। फिलहाल, नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

इस मामले में एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Ad

life line hospital new