Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मनचलों की छेड़खानी से तंग आकर 14 वर्षीय छात्रा ने छोड़ा स्कूल, केस दर्ज 

मिर्जामुराद क्षेत्र में दो मनचलों के दुस्साहस और वीडियो वायरल करने की धमकी से सहमी नाबालिग; स्कूल प्रशासन पर भी बदनामी के डर से निकालने का आरोप
 

Ad

 
Mirzamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में मनचलों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी है। आरोपियों की लगातार छेड़खानी और धमकी से तंग आकर छात्रा का स्कूल छूट गया, जिससे पीड़िता का परिवार गहरे मानसिक तनाव और डर के साए में जीने को मजबूर है।

Ad
Ad

रास्ते में छेड़खानी और वीडियो वायरल करने की धमकी

जानकारी के अनुसार, पीड़िता क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि जब भी वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलती थी, गांव के ही दो मनचले-अभिषेक बिन्द और करन भारती-उसका पीछा करते थे और रास्ते में छेड़खानी करते हुए अनैतिक दबाव बनाते थे।
जब छात्रा ने उनकी इन हरकतों का कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे।

Ad

स्कूल प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

मामले की जानकारी जब विद्यालय प्रशासन तक पहुंची, तो कथित तौर पर संस्थान की बदनामी के डर से छात्रा को ही स्कूल से बाहर कर दिया गया। स्कूल छूटने और मनचलों के डर की वजह से छात्रा मानसिक रूप से काफी आहत है। परिजनों को डर सता रहा है कि इस प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी कोई खौफनाक कदम न उठा ले।

Ad

Ad

पीड़ित पिता ने पुलिस से मांगी मदद

पीड़िता के पिता ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ तत्काल कड़ी धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। परिजनों ने गुहार लगाई है कि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी बेटी सुरक्षित माहौल में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सके।