UP: नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, 15 दिनों से परेशान है परिजन, FIR दर्ज होने के बाद नहीं ढूंढ पा रही पुलिस
देवगांव थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक लेकर हुआ फरार
Jul 11, 2025, 20:15 IST
WhatsApp
Group
Join Now
आजमगढ़, क्राइम डेस्क। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार सारंग गांव से एक नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। घटना 24 जून 2025 की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर स्थानीय थाने में रपट भी दर्ज है। लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस की शीतलता से उनकी बच्ची नहीं मिल रही है। जबकि फरार युवक हर दिन रात में व्हाट्सअप चला रहा है।
शिकायत के अनुसार 16 वर्षीय पोती उजाला शर्मा को गांव का ही युवक अजय सिंह 24 जून 2025 को सुबह करीब 9 बजे बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया।
परिजनों की शिकायत पर देवगांव पुलिस ने अजय सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132(7) और 87 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
परिजनों का आरोप है कि, पुलिस की शिथिलता से ही बच्ची नहीं मिल रही है। किशोरी को लेकर फरार युवक हर रोज व्हाट्सअप चला रहा है। किशोरी के पिता मुंबई में दर-दर की ठोकरें खा रहे है। वह अपनी बेटी की तलाश में जुटे है। उनका कहना है कि स्थानीय आजमगढ़ पुलिस का सहयोग मिलने पर ही उनकी बेटी मिल सकती है, लेकिन थाना प्रभारी की उदासीनता से उनकी बच्ची नहीं मिल रही है।
