Movie prime
PMC_Hospital

UP: जिला जेल के महिला बंदी रक्षक से रेप, आरोपी सहकर्मी अरेस्ट 

सरकारी आवास कासगंज में घुसकर जबरन दुष्कर्म और धमकी का है आरोप

Ad

 
Arrest
WhatsApp Group Join Now

Ad
यूपी, भदैनी मिरर। कासगंज जिला जेल में महिला बंदी रक्षक संग जबरन सरकारी आवास में घुसकर रेप करने और धमकी देने के मामले में आरोपी सहकर्मी पुरुष बंदी रक्षक अंकित पुत्र शेषपाल निवासी दनकौर गौतमबुद्धनगर को कासगंज की सोरों पुलिस ने मेला ग्राउंड से अरेस्ट कर लिया। आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया गया है।
बीते 11 जून को थाने पहुंचकर महिला बंदी रक्षक ने तहरीर दी कि 10 जून को वह अकेले सरकारी आवास में सो रही थी। इसी दौरान गेट का जाली तोड़कर आरोपी अंकित घर में घुस आया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और फिर जबरन दुष्कर्म किया। यह घटना रात 11 बजे की बताई गई है।
Ad
Ad
महिला ने बताया कि वह घर में अकेले थी। उनके पति सिविल पुलिस में लखनऊ में तैनात है। सोरों कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी सिपाही को जिला न्यायालय में पेश किया गया। 
life line hospital