Movie prime
PMC_Hospital

UP-STF ने 1 लाख के इनामी अरशद समेत 4 बदमाशों को किया ढ़ेर, देखें क्राइम हिस्ट्री, इंस्पेक्टर को भी लगी गोली, इलाज जारी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

शामली, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP-STF) ने कग्गा गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. मेरठ एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश अरशद समेत 4 बदमाशों को ढेर कर दिया है. इस मुठभेड़ में एसटीएफ के एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए है.

मुखबिर से सूचना मिलने पर एसटीएफ ने बड़ी माजरा (गंगोह) सहारनपुर निवासी एक लाख के ईनामी बदमाश अरशद और उसके गिरोह के मंजीत, सतीश और एक अज्ञात साथी को चार पहिया गाड़ी में झिझाना (शामली) में घेर लिया. एसटीएफ पर बदमाशों फायर झोंक दिया. गोली इंस्पेक्टर सुनील के पेट में आ लगी. पहले उनका करनाल हरियाणा के अस्पताल अमृतधारा में प्राथमिक उपचार हुआ, गभीर अवस्था में उन्हें गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

Ad
UP-STF ने 1 लाख के इनामी अरशद समेत 4 बदमाशों को किया ढ़ेर, देखें क्राइम हिस्ट्री, इंस्पेक्टर को भी लगी गोली, इलाज जारी

जानकारी के अनुसार अरशद पर लूट, हत्या और डकैती के 1 दर्जन से ऊपर मुकदमें थे. अरशद पर एडीजी जोन ने एक लाख का इनाम घोषित किया गया था. अरशद के संग मारा गया मनजीत 20 साल का सजायाफ़्ता मुजरिम था और पैरोल जंप कर अपराधों में सक्रिय था. एसटीएफ को सोमवार रात 11 बजे ही सूचना मिल गई थी कि कग्गा गिरोह के बदमाश हरियाणा से सहारनपुर की ओर जा रहे है. सूचना पर एक्टिव हुई टीम ने बदमाशों को घेरा और करीब 30 मिनट की मुठभेड़ में मार गिराया.