Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: आभूषण के दुकान में घुसकर लूट की कोशिश करने वाला बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, टांग में लगी गोली, साथी गिरफ्तार

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। आभूषण के दुकान में दिनदहाड़े घुसकर लूट की दुस्साहसिक कोशिश करने वाला एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है. पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने टांग में लगी है. यह कार्रवाई जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने की है. पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं, दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य संकलन भी करवाया. मुठभेड़ की सूचना पर एसीपी चेतगंज गौरव कुमार और एडीसीपी काशी सरवणन टी पहुंचे.

Ad
वाराणसी: आभूषण के दुकान में घुसकर लूट की कोशिश करने वाला बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, टांग में लगी गोली, साथी गिरफ्तार

एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एसओ जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्रा और एसओजी टीम प्रभारी मनीष मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि सर्राफा के दुकान में लूट का असफल प्रयास करने वाले दोनों आरोपी बिना नंबर के स्कूटी वाहन से शहर मे आने वाले है . सूचना पर भरोसा करते हुए बघवानाला पीपापुल वरुणा कोरिडोर के पास घेराबंदी की गई. पुलिस ने स्कूटी को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश पुलिस पर फायर झोंक दिया. पुलिस ने जबाबी फायरिंग में बुनकर कालोनी नाटी ईमली थाना जैतपुरा मो0 शोएब के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बेड्गी कालोनी लिम्बायत (सूरत) गुजरात फहीम शेख को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 अवैध तमन्चा व फायर किये गये 2 खाली खोखा बरामद किया गया है.

https://twitter.com/Bhadaini_Mirror/status/1889671990212014204?t=DuEaYpzFtUBRzQizyuetoA&s=19

बता दें, औसानगंज के नंदलाल सोनी के बड़े बेटे हर्ष सोनी की आभूषण की दुकान ओरीपुरा में है. विगत 7 फरवरी की दोपहर 1.35 बजे हर्ष दुकान पर अकेले बैठे थे. इसी दौरान बिना नंबर की स्कूटी से हेलमेट पहने दो बदमाश दुकान में घुस गए. हाथ में लिए रॉड से हर्ष पर वार करने लगे. हर्ष अकेले ही बदमाशों से भीड़ गए. हर्ष के शोर मचाने के वजह से बदमाश पकड़े जाने के डर से भाग निकले. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. घटना के बाद से ही क्राइम ब्रांच और जैतपुरा पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी.

https://twitter.com/Bhadaini_Mirror/status/1889514625147793436?t=_7w76bOkNMLgvbsedf6ERg&s=19
वाराणसी: आभूषण के दुकान में घुसकर लूट की कोशिश करने वाला बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, टांग में लगी गोली, साथी गिरफ्तार